बंगाल में डूबा भोजपुर जिला के खरौना गांव का युवक

हादसे के बाद मृतक के परिवार में मचा कोहराम

तरारी.

पश्चिम बंगाल में पैदल पाइप लाइन से नदी पार करने के दौरान भोजपुर जिले के एक युवक की मौत हो गयी. घटना पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला अंतर्गत आसनसोल शहर में हुई. मृत रोहित राय, भोजपुर जिला के तरारी थाना क्षेत्र में खरौना गांव का निवासी था. वह नंदकिशोर राय का 20 वर्षीय पुत्र था. बताया गया कि नंद किशोर राय आसनसोल में रेलवे में नौकरी करते हैं. वे टीटीई हैं. आसनसोल के डिमोपाड़ा मुहल्ला में अपने परिवार के साथ रहते हैं. तीन अगस्त को उनका पुत्र रोहित अपने मित्रों के साथ नदी में स्नान करने जा रहा था. उसी समय भारी बारिश हुई थी. इस दौरान डिपोपाड़ा में पैदल पाइपलाइन के पुल से नदी पार करने के प्रयास में पानी में रोहित राय डूब गया. बाद में उसका शव कल्ला नामक जगह के पास बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >