भोजपुर: जगदीशपुर किला परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन, ABVP के अभियान में कई लोगों ने किया रक्तदान

जगदीशपुर के ऐतिहासिक किला परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है.

जगदीशपुर नगर के ऐतिहासिक बाबू वीर कुंवर सिंह किला परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन विशाल सिंह एवं नगर मंत्री कुमार आशुतोष (मयंक दुबे) ने संयुक्त रूप से किया. रक्तदान को लेकर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया.

जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना उद्देश्य

विशाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उन्हें जीवनदान देने में सहयोग करना है. उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समाजहित में समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए.

सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम होंगे आयोजित

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सामाजिक सरोकार एवं देशहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जाते हैं. आने वाले दिनों में कई प्रकार के आयोजन विद्यार्थी परिषद की ओर से किये जायेंगे.

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

शिविर में जिला विद्यार्थी परिषद सदस्य अनूप सिंह, जिला संयोजक सचिन राय, विष्णु शंकर, उत्सव राठौड़, वीर प्रताप, राजा सिंह, अरशद, मनी सिंह राठौड़, दीपक सिंह, राजा केशरी, वीर सिंह, गोलू सिंह, शिवम मिश्रा, सत्यम चौबे, अमन यादव, आकाश कुमार, पंकज सिंह, विकास केशरी, हरि जी एवं अमन इंडियन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >