लूटपाट व हत्या मामले के दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार

भरगामा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

प्रतिनिधि, भरगामा. पुलिस ने लूटपाट व हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को रात छापेमारी में गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि भरगामा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना में दर्ज कांड संख्या 311/24 (लूट कांड) के नामजद अभियुक्त मो नौशाद, पिता मनोवर गांव नया भरगामा वार्ड संख्या 03 निवासी व कांड संख्या 201/24 (हत्या कांड) के नामजद अभियुक्त विपिन कुमार यादव, पिता अशोक यादव रघुनाथपुर उत्तर वार्ड संख्या 09 को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया गिरफ्तार मो नौशाद को मछली व्यापारी से नया भरगामा राम टोला के समीप हथियार का भय दिखाकर 44 हजार की लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि रघुनाथपुर निवासी विपिन कुमार यादव को 45 वर्षीय फूलचंद यादव की हत्या के आरोप में नरपतगंज थाना क्षेत्र के मृदौल वार्ड संख्या 11 सूर्य नारायण यादव के दरवाजे पर से गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >