बिहार के आरा में पत्नी की मौत से डिप्रेशन में गए पति ने चार बच्चों को खिलाया जहर, तीन की मौत

Bihar News: बिहार के आरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पत्नी की मौत के गम में डूबे एक पिता ने अपने चार बच्चों को जहर खिला दिया और खुद भी खा लिया. इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई.

Bihar News: बिहार के आरा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पत्नी की मौत से गमगीन एक पति ने मंगलवार की शाम अपने चार बच्चों को जहर खिला दिया और खुद भी जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया. इस दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले व्यक्ति की पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में था. इसी अवसाद में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

गांव में मातम, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं, गंभीर रूप से बीमार बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गांव में इस घटना से मातम पसरा हुआ है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

मृतकों की हुई पहचान

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवानिया गांव निवासी अरविंद कुमार की 13 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी, 5 वर्षीया पुत्री पलक कुमारी एवं 7 वर्षीय पुत्र टोनी कुमार शामिल है. वही गंभीर हालत में अरविंद कुमार एवं उसके बेटे आदर्श कुमार का इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. हालांकि अरविंद कुमार ने अपने चारों बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद जहर क्यों खाया. इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

Also Read: बिहार में 27 लाख सिम कार्ड होंगे बंद, कर लें यह काम नहीं तो आपका भी आ सकता है नंबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >