arrah news : पानी चढ़ने से दर्जन भर सड़कें बंद, छह दर्जन गांवों के बधार डूबे

arrah news : बड़हरा में 01.08 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी

आरा/बड़हरा. प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी पिछले आठ दिनों से लगातार बढ़ रही है. दो दिन आगे तक जल स्तर बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है.

लगातार जलवृद्धि से प्रखंड की 22 पंचायतों में से 19 पंचायतों 75 फीसदी खेतों में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है. छह दर्जन से अधिक गांंवों के बधार में बाढ़ का पानी घुस गया है. वहीं नेकनाम टोला के घरों में भी पानी घुस गया है. पिछले दिनों 28 जुलाई से पांच अगस्त तक गंगा नदी में जल वृद्धि दर्ज किया गया है. इस जल वृद्धि से केशोपुर सरैंया पथ, नेकनामटोला पहुंच पथ, बखोरापुर लौहर पथ, गजियापुर, ज्ञानपुर, नथमलपुर पथ, फरहदा-दुर्गटोला पथ, दुर्गटोला-गजियापुर पथ, मिल्की पहुंच पथ और खवासपुर पंचायत के भवन टोला समेत अन्य पर पानी चढ़ जाने से आवागमन बंद हो गया है. प्रखंड से जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए सिन्हा आरा और केशोपुर आरा पथ वर्तमान में चालू है. इसे देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने नेकनामटोला गांव के लिए दो नावें आवंटित किया है. जबकि अन्य पंचायतों के लिए नाव की मांग की जा रही है. हालांकि प्रभारी अंचलाधिकारी ने बताया कि 109 नाव का एकरारनामा करा लिया गया है. जहां जरूरत होगी दी जायेगी. इसको लेकर पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय को दिशा निर्देश देने में लगे हैं. वहीं प्रखंड प्रशासन बाढ़ को देखते हुए पॉलीथिन सीट का वितरण करने की तैयारी में है.

निचले बधार में सब्जी की फसल नष्ट

प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी फसलोंं व सब्जी खेती को नुकसान पहुंचाया है. ज्ञानपुर, शिवपुर, हाजीपुर, दुर्गटोला, गुंडी समेत अन्य इलाके में सब्जी, मकई, अरहर, मसुरिया फसल को नुकसान पहुंचा है. यदि इसी तरह जलवृद्धि होती रही, तो ऊपरी इलाके में लगी फसल बर्बाद हो जायेगी. वहीं अवदान राय के टोला व हाजीपुर गांव के किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है. यदि इसी तरह जलवृद्धि जारी रही, तो घरों में बाढ का पानी घुसने लगेगा.

उत्तराखंड में बारिश से अभी दो दिनों तक जारी रहेगा गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि

जल नियंत्रण विभाग के एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में हो रही बारिश से गंगा नदी के जल स्तर में फिलहाल दो दिनों तक वृद्धि का अनुमान है. गंगा नदी बड़हरा में 01.08 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >