युवक से मारपीट कर 25 हजार की लूट

युवक ने थाना में दिया आवेदन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र में एक युवक को दबंगों ने बुरी तरह पीटा उसके बाद 25 हजार लूट लिये. पीड़ित राकेश कुमार पासवान पिता विपत पासवान निवासी हाटीवाला सोनापुर वार्ड संख्या 01 ने एससी-एसटी थाना अररिया में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. घटना 18 सितंबर 2025 की है. पीड़ित जब विश्वकर्मा पूजा मेला में भक्ति जागरण देखने गया था. जहां बिना अनुमति के ग्रामीण महिलाओं की मौजूदगी में फूहड़ आर्केस्ट्रा हो रहा था. जिस पर हम लोगों ने कहा इस तरह के फूहड़ कार्यक्रम से समाज पर बुरा प्रभाव पडेगा. इसी दौरान मेला मालिक व उसके समर्थकों ने घेर लिया. जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट शुरू कर दिया. आवेदन के अनुसार आरोपियों में सुरेंद्र शर्मा, अभिमन्यु कुमार शर्मा, पप्पू कुमार मंडल, बिरेंद्र शर्मा, प्रभात कुमार मंडल सहित कई लोग शामिल थे. आरोप है कि अभिमन्यु कुमार शर्मा ने लाठी से हमला किया, पप्पू कुमार मंडल ने लोहे के रॉड से पीटा व अन्य आरोपियों ने भी लाठी-डंडे से मारपीट की. इस दौरान बिरेंद्र शर्मा ने पीड़ित की जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिये. इसके बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. पीड़ित ने आवेदन में कहा कि आरोपित दबंग प्रवृत्ति के हैं व घटना के बाद भी धमकी दे रहे हैं कि मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मार देंगे. पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >