स्मैक व नेपाली नोट के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

अररिया. सिकटी पुलिस ने बौका मजरख वार्ड संख्या एक में सुनील साह के घर में छापामारी 40 ग्राम स्मैक व 43 हजार नेपाली करेंसी को बरामद किया. आरोपित सुनील साह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. बुधवार को एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी टीम जब सुनील साह के घर के पास पहुंची तो पुलिस वाहन को देखते ही सुनील साह पिता राजेंद्र साह भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार सुनील साह की तलाशी लेने पर उनके जिंस से 40 ग्राम स्मैक व 500 का 86 नोट कूल 43,000 नेपाली रुपये बरामद हुआ. एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. छापामारी टीम में सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार,पुअनी उज्जवल कुमार, गृह रक्षक दिपक कुमार, सुमित कुमार, महिला सिपाही उपासना कुमारी सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >