धार में डूबने से युवक की मौत, लगाया हत्या का आरोप

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जोकीहाट. महलगांव थाना क्षेत्र के चिलहनिया पंचायत के बंगलाकोल वार्ड संख्या 13 में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में डूबने से सोमवार को मौत हो गयी. मृतक युवक 31 वर्षीय मुजम्मिल ग्राम डोरिया मुड़बल्ला थाना अररिया आरएस का रहने वाला बताया जा रहाहै. वह चिलहनिया ससुराल में रहकर मजदूरी करता था. परिजनों ने बताया कि रविवार को जब वह मजदूरी कर शाम को घर नहीं लौटा तो लोग आसपास खोजबीन शुरू कर दिया. देर रात तक खोजबीन के बावजूद मोजम्मिल नहीं मिला. सुबह लोगों ने बंगलाकोल के आसपास एक धार में शव को तैरते देखा. लोगों के सूचना पर परिवार वाले पहुंचे तो शव की पहचान मोजम्मिल के रूप में किया गया. परिजनों ने हत्या कर शव को पानी में फेंकने का आरोप लगाया है. वहीं महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मोजम्मिल की डूबने से मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा. शव की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो मोजम्मिल नशे का भी सेवन करता था. मोजम्मिल की मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >