ARARIA एसएसबी ने बॉर्डर पर 410 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

विवार को एसएसबी 56वीं वाहिनी ने हरिपुर में भारतीय बॉर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 191/5 के नजदीक भारत साइड लगभग 1.5 किलोमीटर पर नेपाली शराब को जब्त की है.

नरपतगंज( अररिया के) से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :

रविवार को एसएसबी 56वीं वाहिनी ने हरिपुर में भारतीय बॉर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 191/5 के नजदीक भारत साइड लगभग 1.5 किलोमीटर पर नेपाली शराब को जब्त की है. जवानों ने इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. जानकारी अनुसार, बाइक सवार दो तस्कर नेपाल से शराब लेकर बॉर्डर क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे. जिसे गुप्त सूचना पर जवानों ने शराब व बाइक सहित दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर में सुपौल जिला के करजाईन थाना अंतर्गत हरीरहा निवासी अरविन्द कुमार पासवान पिता प्रदीप कुमार पासवान व रादेव मुखिया ,पिता हरिनारायण मुखिया बताया जा रहा है. कार्रवाई के बाद एसएसबी जवानों ने शराब बाइक व दोनों तस्कर को आवकारी विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >