नौजवान व निष्ठावान कांग्रेसियों को मिलेगा स्थान

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान

फारबिसगंज. कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को शहर के बंगाली टोला में अवस्थित पूर्व रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार स्वर्गीय डूमर लाल बैठा के आवासीय परिसर में नगर व प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक जिलाध्यक्ष शाद अहमद के अध्यक्षता व नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू व प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव के संयुक्त संचालन में आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य व विशिष्ठ अतिथि के रूप में एआईसीसी के ऑबजर्रवर सह हरियाण के विधायक आफताब अहमद, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्रवर नैय्यर मसूद खान, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुलशन आरा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंहा, श्री कुमार ठाकुर, कांग्रेस नेत्री सह नगर पार्षद काजल गुप्ता, मनु मानव सहित अन्य मौजूद रहे. आफताब अहमद ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत निष्ठावान, ऊर्जावान, और कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि नौजवान और निष्ठावान कांग्रेसियों को स्थान देकर बहुत जल्द एक ज्वलंत और संघर्षशील कांग्रेस को खड़ा करना है.इस मौके पर कंचन विश्वास, दिलीप पासवान, मासूम रेजा, असगर अली, कफील अंसारी, करण कुमार पप्पू, इरशाद सिद्दीकी, संजीव शेखर, गौरव गुप्ता, दिलकश राज, साकिब रजा, मुमताज सलाम, चंद्रशेखर सिंह, प्रदीप कर्ण, विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >