फारबिसगंज. सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर शनिवार को शहर के नोवेल एकेडमी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह आयोजन जिला परिवहन व जागरण कल्याण भारती के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिवहन कार्यालय से आए मोटर यान निरीक्षक निशांत कुमार, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, मो वारिस, निदेशक नरेंद्र कुमार झा, संयोजक श्वेता सुमन, जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय शर्मा, नोवेल एकेडमी के प्रबंधक रजनीकांत झा व यशराज मोटर्स के निदेशक युवराज शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से किया. मौके पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्रों द्वारा ड्राइंग, पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मोटर यान निरीक्षक निशांत कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जाता है. जागरूकता फैलाकर ही नागरिक अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन कर सकते हैं.5
सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कार्यशाला आयोजित
डीटीओ ने किया कार्यक्रम का उदघाटन
