भरगामा. सोमवार को फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने भरगामा थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मालखाना, पुरुष हाजत, महिला हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्पलाइन कक्ष सहित अन्य कार्यालयों का जायजा लिया. इस दौरान थाना परिसर की सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव व आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया. निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार से थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न कांडों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने विशेष रूप से लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को घटनास्थल का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने व विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी. मौके पर अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार, एसआई नितेश सिंह, एसआई रौशन कुमार, एसआई गुड्डू कुमार, एएसआइ विभाष सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.
लंबित कांडों का करें निष्पादन : एसडीपीओ
एसडीपीओ ने किया भरगामा थाना का निरीक्षण
