27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनायेंगे

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत चलाया जागरूकता अभियान

नरपतगंज. गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत जागरूकता अभियान तेज हो गया है. इस क्रम में प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा नवाबगंज के कई क्षेत्र में जगह-जगह गौ भक्तों के बीच संपर्क कर लोगों को जागरूक करते हुए उनके बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के नवाबगंज पंचायत संयोजक राजा शर्मा ने कहा बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी के निर्देशानुसार नवाबगंज पंचायत में गौ सम्मान आह्वान योजना को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा भारत के समस्त विद्वान संतों के सानिध्य व असीम कृपा से गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा व गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लगाने को लेकर 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनायेंगे. बीडीओ को उनके कार्यालय में जाकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम की प्रार्थना पत्र सौंपेंगे. इस मौके पर बजरंग दल के राजा शर्मा, बजरंगी गुप्ता, राजू गुप्ता, विनोद शर्मा, सरवन साह, विक्की मलिक, गुड्डू साह, राजीव गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >