इको क्लब फॉर मिशन लाइफ को लेकर कार्यशाला आयोजित

75 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने लिया भाग

-5- प्रतिनिधि फारबिसगंज जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट फारबिसगंज में राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के लिए भारत सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम मिशन फॉर लाइफ के सफल क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया. जिसमें 75 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ एक कंप्यूटर शिक्षक उपस्थित हुए. इस कार्यशाला में इको क्लब के माध्यम से विद्यालय में लगे हुए पेड़ पौधों व वनस्पतियों की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त करने संबंधी जानकारी दी. जानकारी को किस प्रकार क्यूआर कोड जनरेट किया जा सकता है का प्रशिक्षण दिया गया. प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया कि वे विद्यालय में लगे विभिन्न प्रजाति के पौधों ओर वनस्पतियों में उससे संबंधित क्यूआर कोड लेमिनेटेड स्टिकर लगायेंगे. ताकि दीर्घ काल स्टीकर पौधों पर लगा रहे, इस गतिविधि से संबंधित फोटो, वीडियो 22 अप्रैलल को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब फोर मिशन लाइफ पोर्टल पर जाकर, स्कूल लोग-इन कर, अपलोड करेंगे. इस मौके पर जिला तकनीकी समूह के समन्वयक राजेश ठाकुर, राकेश कुमार, मधु प्रिया, रंजेश कुमार, दिवाकर चौरसिया, सुरेंद्र कुमार सुमन, चंद्र भूषण, डाइट प्रिंसिपल आफताब आलम, कंप्यूटर शिक्षक डॉ रूपक पाठक सहित दर्जनों प्रधानाध्यापक मौजूद थे. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >