Araria,बाल विवाह मुक्त अररिया के लिए कार्यशाला, सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण
Copied link
बाल विवाह मुक्त अररिया के लिए कार्यशाला, सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण
अररिया से राहुल सिंह की रिपोर्ट,
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत अररिया जिले को बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल यौन शोषण व नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ शनिवार को प्रखंड कार्यालय स्थित जिला निबंधन परामर्श केंद्र परिसर के सभागार में महिला पर्यवेक्षिका व सेविकाओं की एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन नई दिल्ली, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, महिला व बाल विकास निगम अररिया, समाज कल्याण विभाग पटना, जिला बाल संरक्षण इकाई व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेणु कुमारी ने की. जिला निबंधन परामर्श केंद्र के प्रबंधक गजेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन व प्रशिक्षण जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया. आईसीएसडी अररिया के अमित कुमार मंडल, विकास कुमार, अमित कुमार व जागरण कल्याण भारती के डीसी दीपक पासवान व अंकुश यादव ने प्रशिक्षक के रूप में सेविकाओं को बाल सुरक्षा के उपाय बताये. बताया गया कि बच्चों से जुड़ी किसी भी घटना की सूचना टोल फ्री नंबर 18001027222, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 व आपातकालीन सेवा 112 पर दी जा सकती है. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है. कार्यशाला में बाल विवाह रोकने के लिए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, विद्यालयों में गुड टच, बैड टच की जानकारी देने, ड्रॉप आउट बच्चों का पुनः नामांकन कराने व वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर दिया गया. उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन पर देने के लिए कहा गया. कार्यक्रम के अंत में सभी पर्यवेक्षिकाओं व सेविकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प दिलाया गया. कार्यशाला में महिला पर्यवेक्षिका ममता आनंद, सन्नू सोनू, रेखा कुमारी, ललिता देवी, शेषाद्रि सिन्हा, शवा नाजमीन, गुंजन निहारिका, नीतू कुमारी, हीरा कुमारी, नीलम देवी, सदारत खानम शम्मी सहित सेविकाएं अनुपम देवी, संगीता देवी, निर्मला कुमारी व अन्य मौजूद रहीं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.