महिला मोर्चा की बैठक विस चुनाव पर हुई चर्चा

संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने की बैठक

फारबिसगंज. भाजपा महिला मोर्चा की बैठक शुक्रवार को फारबिसगंज में हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने की. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नरपतगंज के पूर्व विधायक देवयंती देवी मौजूद थीं. इस मौके पर महिला मोर्चा की नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने कहा पूरे जिले में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नियुक्त की गयी हैं. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार के लिए पहले 10 हजार व उसके बाद दो लाख की सहायता राशि दी जा रही है. सभी महिलाओं को जीविका समूह से जुड़ना होगा. इस मौके पर शहरी महिलाओं को आनलाइन आवेदन करने के बारे में भी जानकारी दी गयी. महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने नव मनोनीत महिला मोर्चा जोगबनी नगर अध्यक्ष अनु पटेल, बथनाहा मंडल अध्यक्ष रेणू देवी, खवासपुर मंडल अध्यक्ष पूनम देवी, हरिपुर मंडल अध्यक्ष सुशील देवी, रेणु गांव मंडल अध्यक्ष सावित्री देवी को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >