फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की छत पर चढ़ी महिला, मची अफरा-तफरी

आरपीएफ ने मालगाड़ी की छत से महिला को नीचे सुरक्षित उतारा

फारबिसगंज. फारबिसगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 03 पर गुरुवार को उस समय अफरा तफरी मच गयी. जब प्लेटफार्म संख्या 03 पर खड़ी मालगाड़ी के बोगी की छत पर एक महिला अचानक चढ़ गयी. मालगाड़ी बोगी की छत पर महिला को चढ़े हुए देख कर लोगों ने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन पर पदस्थापित आरपीएफ प्रभारी को दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी सअनि उमेश प्रसाद सिंह, स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार, आरपीएफ जवान कृष्णानंद प्लेट फार्म संख्या 03 पर पहुंचे व टीआरडी अररिया को इसकी सूचना देते हुए बिजली सप्लाई बंद करायी. आरपीएफ व स्टेशन प्रबंधक के काफी समझाने-बुझाने के बाद मालगाड़ी की बोगी की छत पर बैठी महिला को नीचे उतारा. महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद आरपीएफ ने अग्रेतर कार्रवाई के लिए महिला को राजकीय रेल थाना जीआरपी जोगबनी को सुपुर्द कर दिया है. आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि महिला को जब नीचे उतरने के लिए कहा जा रहा था तो वे अंग्रेजी में बातें कर रही थी. अपना नाम पल्लवी बेगूसराय बता रही थी. महिला को आरपीएफ ने सुरक्षित नीचे उतार कर जीआरपी जोगबनी को सौंपे जाने के बाद अब महिला के नाम पता का सत्यापन व अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >