मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलशयात्रा

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरहकुंबा के तरबी वार्ड संख्या 02 में स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आचार्य के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा. आचार्य, ज्योतिष सह वास्तु विशेषज्ञ शिवादित्य कौशल, आचार्य सह वैदिक नीलेश पांडेय, राजकुमार पांडेय व सहायक शास्त्री रवि पांडेय समेत स्थानीय पुरोहित ने विधि विधान पूर्वक वैदिक विधि से प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जहां गायत्री परिवार के सौजन्य से दीप यज्ञ का आयोजन किया गया तो वहीं गाजे बाजे के साथ लगभग 09 किलोमीटर का लंबा भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा यज्ञ स्थल सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर तरबी से सोहंद्र के निकट कनकई नदी में जल भर कर यज्ञ स्थल पर पहुंचा. हवन यज्ञ के साथ विधिवत प्रतिमा का जलाधिवास, अन्नाधिवास के साथ अन्य वैदिक प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए प्राण प्रतिष्ठा किया गया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. आयोजक समिति ने बताया कि प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के बाद 48 घंटे का अष्ट्याम संकीर्तन का अनुष्ठान शुरू हुआ है. इधर आयोजित आध्यात्मिक अनुष्ठान को लेकर आयोजक समिति के साथ स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >