फारबिसगंज. द्विजदेनी क्लब ने साहित्य प्रेमी शिव नारायण चौधरी की अध्यक्षता में शहर के पीडब्ल्यूडी परिसर में विश्व पुस्तक दिवस मनाया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बीईओ प्रमोद कुमार झा मौजूद थे. सर्वप्रथम विषय प्रवेश करते हुए कार्यक्रम के संयोजक युवा कवि व प्रधानाध्यापक दिवाकर कुमार दिवाकर ने विश्व पुस्तक दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. यह दिन महान लेखकों जैसे विलियम शेक्सपियर व मिगुएल सर्वेट को श्रद्धांजलि देने व दुनिया भर में साक्षरता, किताबों के प्रति प्रेम, बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के लिए समर्पित है. पहला विश्व पुस्तक दिवस 23 अप्रैल 1995 को मनाया गया था. तब से इसे इसी दिन मनाया जाता है. मौके पर हिंदी सेवी अरविंद ठाकुर, कवि मांगन मिश्र मार्तंड, बाल साहित्यकार हेमंत यादव, शायर हसमत सिद्दीकी, सुरेंद्र प्रसाद मंडल, सचिव विनोद कुमार तिवारी ने आम जीवन में पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर हरिनंदन मेहता, पलक धारी मंडल, सीताराम बिहारी, मनीष राज सहित अन्य साहित्य प्रेमी मौजूद थे.
द्विजदेनी क्लब ने मनाया विश्व पुस्तक दिवस
आम जीवन में पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला
