चयनित बच्चों का 24 फरवरी से 10 मार्च के बीच होगा नामांकन

ऑनलाइन स्कूल आवंटन 23 फरवरी को होगा

अररिया. शिक्षा का अधिकार (आरटीइ) अधिनियम 2009 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कमजोर व अलाभकारी समूह के बच्चों के नामांकन के लिए शिक्षा विभाग ने राहत दी है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने पत्र जारी किया है. उनके निर्देश के अनुसार ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. अब छात्र का पंजीकरण 15 फरवरी तक किया जा सकेगा. निदेशक के जारी निर्देश के अनुसार, पंजीकृत आवेदनों का सत्यापन 18 फरवरी तक पूरा किया जायेगा. जबकि ऑनलाइन स्कूल आवंटन 23 फरवरी को किया जायेगा. चयनित छात्रों का नामांकन 24 फरवरी से 10 मार्च के बीच संबंधित स्कूलों में कराया जायेगा. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल व समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाये. सभी फॉर्म की जांच की जायेगी. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिले के शिक्षा पदाधिकारी व प्रारंभिक शिक्षा व समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ को ऑनलाइन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >