नरपतगंज में 200 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, एडिप और वयोश्री योजना के तहत हुआ शिविर

नरपतगंज के बसमतिया में दिव्यांगजन सहायता शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 200 लोगों को व्हीलचेयर और कान की मशीन जैसे उपकरण वितरित किए गए।

Araria News: नरपतगंज (अररिया). सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप योजना एवं वयोश्री योजना के तहत सोमवार को बसमतिया बाजार स्थित स्टडी प्वाइंट में दिव्यांगजन सहायता शिविर सह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. शिविर में पंचायत के 200 दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए गए.

200 दिव्यांगजनों के बीच बांटे गए उपकरण

कार्यक्रम में लाभुकों के बीच व्हीलचेयर, छड़ी, वॉकर, कान की मशीन, सीट सहित व्हीलचेयर, प्वाइंट चेयर, कमोड, सिलिकॉन सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए. उपकरण मिलने के बाद दिव्यांगजनों और उनके परिजनों ने राहत जताई.

अतिथियों ने लाभुकों को सौंपे सहायक उपकरण

कार्यक्रम में राजद जिला अध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद, सुशील कुमार सागर उर्फ प्रेम सागर, राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार के अध्यक्ष मोहन कुमार, इंडो-नेपाल जर्नलिस्ट कोर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष पंकज रणजीत, विद्यासागर, बोर्ड के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार साह, जिला प्रभारी सुनील कुमार ठाकुर तथा आसरा केंद्र के उमेश शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे. अतिथियों ने लाभुकों को सहायक उपकरण वितरित किए और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया.

जनसरोकार के कार्यों की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद ने कहा कि दिव्यांगजनों के हित में इस तरह के जनसरोकार के कार्य महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने सुशील कुमार सागर उर्फ प्रेम सागर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बसमतिया क्षेत्र के लोगों के लिए उनकी सेवा भावना प्रशंसनीय है.

दिव्यांगजनों को सहयोग और अवसर की जरूरत

वक्ताओं ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है. ऐसे सहायता शिविरों से जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचता है और समाज में जागरूकता भी बढ़ती है. आयोजक सुशील कुमार सागर उर्फ प्रेम सागर ने कहा कि दिव्यांगजन किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, उन्हें केवल सहयोग और अवसर की जरूरत है.

काफी संख्या में लाभुक और परिजन रहे मौजूद

Araria News: कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, उनके परिजन और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. शिविर के दौरान सहयोग और उत्साह का माहौल बना रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >