पॉलिटेक्निक फुलस्टैक डेवलपमेंट कोडिंग वर्कशॉप का समापन अररिया. राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया में आयोजित छह दिवसीय फुलस्टैक डेवलपमेंट कोडिंग वर्कशॉप का सफलतापूर्वक समापन हुआ. इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक वेब तकनीकों, इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स व प्रैक्टिकल नॉलेज से सशक्त बनाना था. इस कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को फुल स्टैक डेवलपमेंट, आधुनिक वेब टेक्नोलॉजी, क्लीन कोड व बेस्ट प्रैक्टिसेज, हैंड्स-ऑन प्रोजेक्ट्स व कैरियर गाइडेंस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी. छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया व व्यावहारिक परियोजनाओं के माध्यम से अपने कौशल को निखारा. कार्यक्रम की सफलता में संस्थान के प्राचार्य अभिजीत कुमार के मार्गदर्शन व नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार ने इस कार्यशाला के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया व छात्रों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर आयोजकों द्वारा इन्फोचर्ड टीम को उनके समर्पण, विशेषज्ञता व उत्कृष्ट निष्पादन के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया. संस्थान परिवार ने आशा व्यक्त कि, इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होते रहेंगे, जिससे छात्र तकनीकी क्षेत्र में व अधिक दक्ष बन सकें. साथ ही अपने कैरियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें.
छात्रों को दी वेब तकनीकों की जानकारी
छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यशाला में लिया भाग
