मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान प्रगति पर

अभियान को लेकर पदाधिकारी भी लगातार जुटे हुए हैं

कुर्साकांटा. जारी विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को निर्धारित समय अवधि पर पारदर्शी तरीके से जारी निर्देश का पालन करते हुए पूर्ण करने को लेकर प्रतिनियुक्त बीएलओ व अधिकारी युद्ध स्तर पर अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं. बीडीओ नेहा कुमारी ने कहा कि उक्त अभियान को सफलता पूर्वक संचालित करने को लेकर बीएलओ के साथ सहायक बीएलओ को तैनात किये गये हैं. इसके साथ ही बीएलओ की मॉनिटरिंग को लेकर बीएलओ पर्यवेक्षक की तैनाती की गयी है. वहीं जारी अभियान को लेकर जिला से लेकर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी भी लगातार जुटे हैं. बीडीओ ने बताया कि बीएलओ से प्राप्त आवेदन को शीघ्रता शीघ्र अपलोड हो सके. इसे लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. जिसमें आवेदन अपलोड करने को लेकर सभी आवास सहायक, मनरेगा पीआरएस, कार्यपालक सहायक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, ग्राम पंचायत सचिव के साथ अन्य कर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है.4

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >