वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विष्णु यज्ञ प्रारंभ

यज्ञ स्थल पर उमड़ी भक्तों की भीड़

By PRAPHULL BHARTI | March 31, 2025 8:03 PM

14- प्रतिनिधि, फारबिसगंज श्री श्री 1008 श्री विष्णु यज्ञ समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याणार्थ व विश्व शांति के लिए आयोजित 11 दिवसीय श्री विष्णु विराट रूप का दर्शन, मानस यज्ञ व संकीर्तन शहर के केसरी टोला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हो गया. यज्ञ प्रारंभ होते ही भक्तों की भीड़ यज्ञस्थल पर जुटने लगी. जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. 11 दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के जाने-माने विद्वान व पंडित राम प्रसाद न्योपाने की अगुवाई में मुख्य यजमान देवेंद्र सिंह व उनकी धर्मपत्नी लक्ष्मी सिंह के द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है. मौके पर भगवान विष्णु सहित एक दर्जन विभिन्न देवी- देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गयी है. मानस यज्ञ प्रारंभ होने के साथ ही संकीर्तन व हवन कार्य का शुभारंभ हो गया. यज्ञ का समापन आगामी नौ अप्रैल को होगा. इस दिन शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है