जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जलजमाव से निजात दिलाने की मांग

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैलोखर गरैया के वार्ड संख्या 01 के पश्चिम चौक से खरबोना बॉर्डर को जोड़ने वाली सड़क पर जलजमाव से अगल बगल के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जलजमाव की समस्या को लेकर गुरुवार को जलजमाव स्थल पर परेशान ग्रामीणों ने आक्रोश प्रदर्शन किया. आक्रोश प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में शामिल प्रमोद कुमार सिंह, गुड्डू सोनिज किशनदेव सिंह, सुनील सोनीज विनोद कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, धीरज सिंह, नीरज सिंह, निशा देवी, सुनीता देवी, शांति देवी, शंभु सिंह, मो वाहिद, मो अठार्ज मानेश्वर सिंह, थानेश्वर सिंह, हरिलाल सिंह, मो साबिर, मो हारून, मो इस्माइल, मो करेंज चंदन सिंह, गुरुदेव सरदार, मो नौशाद गणेश सिंह समेत दर्जनों लोगों ने जिला पदाधिकारी से जलजमाव से मुक्ति की मांग की है. इधर पंसस प्रतिनिधि मो मंसूर आलम ने बताया कि जलजमाव के कारण जहां ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं दूसरी तरफ छोटे छोटे बच्चों को विद्यालय जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. पंसस प्रतिनिधि श्री आलम ने बताया कि सड़क का जीर्णोद्धार के साथ जल निकासी की माकूल व्यवस्था की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >