यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन

यूजीसी कानून का किया जोरदार तरीके से विरोध

वक्ताओं ने कहा, यूजीसी कानून सवर्ण समाज के अधिकारों व हितों के खिलाफ फारबिसगंज. यूजीसी के कथित काला कानून के विरोध में सवर्ण समाज एकता मंच ने रविवार को शहर के प्लस टू द्विजदेनी उच्च विद्यालय खेल मैदान में एक भव्य सभा का आयोजन किया. सभा का संचालन डॉ अभिषेक कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अजय झा, प्रोफेसर डॉ क्रांति कुंवर, सुबोध मोहन ठाकुर, रमेश सिंह, राजन तिवारी, प्रेम कुमार मिश्र, राजेश रौशन उर्फ डब्लू सिंह, अंजनी सिंह, अधिवक्ता मोती लाल शर्मा, तरुण कुमार सिंहा, पवन सिंह सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी कानून का जोरदार तरीके से विरोध करते हुए इस कानून को वापस लेने की मांग सरकार से की. इस मौके पर चित्रांश परिवार के रंजीत कुमार, करनी सेना के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, ब्राह्मण समाज के अजय झा, प्रोफेसर डॉक्टर क्रांति कुंवर, मोती लाल शर्मा, माला मिश्रा, ब्रह्मऋषि समाज के मनोज पांडेय, बासुकीनाथ उर्फ पिक्कू ठाकुर, रमेश सिंह, हेमेंद्र सिंह सहित अन्य ने कार्यक्रम में मौजूद सवर्ण समाज के लोगो को संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि यह यूजीसी कानून सवर्ण समाज के अधिकारों व हितों के खिलाफ है. वक्ताओं ने कहा कि सरकार एक तरफ समता और समानता का अधिकार का बात करती है वहीं दूसरे तरफ यह यूजीसी कानून लाती है. सवर्ण समाज को ठगने का काम कर रही है. सवर्ण समाज इस काले कानून को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी, सरकार इस यूजीसी काले कानून को वापस ले. वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यदि इस काला कानून को वापस नहीं लिया गया तो सवर्ण समाज चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होगा. सभा के समाप्त होने के बाद सवर्ण समाज एकता मंच के बैनर तले सवर्ण समाज के सभी लोग एकत्रित हो कर द्विजदेनी के खेल के मैदान परिसर से हीं शहर में विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च में शामिल सवर्ण समाज के लोग अपने-अपने हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर यूजीसी कानून को वापस लिये जाने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की व अपना आक्रोश व्यक्त किया. विरोध मार्च द्विजदेनी मैदान से निकल कर शहर के थाना रोड, पटेल चौक, स्टेशन चौक, सदर रोड, पटेल चौक, एसके रोड छुआपट्टी सहित शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः द्विजदेनी मैदान में पहुंच कर समाप्त हुआ. इस मौके पर अंजनी सिंह, मुन्ना सिंह, संतोष सिंह, पवन सिंह, शुभम सिंह, शंकर झा, शंकर मिश्रा, रौशन सिंह, विनोदानंद झा, अरविंद झा, रंजीत सिंह, भवेश कश्यप उर्फ दिलखुश, चतुरानंद सिंह, राजेश कुमार रंजन उर्फ बबलू सिंह, सुदेश कुमार झा, सौरभ सिंह, रमेश सिंह, आदित्य ठाकुर उर्फ रिंकू ठाकुर, प्रेम मिश्रा सहित बड़ी संख्या सवर्ण समाज एकता मंच के सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >