वैध चालान नहीं दिखाने पर दो ट्रक जब्त

खनिज विकास पदाधिकारी ने की वाहनों की जांच

अररिया. जिले में अवैध खनन, इसके परिवहन व भंडारण के विरुद्ध सख्ती बरती जा रही है. इसी क्रम में बुधवार को खनिज विकास पदाधिकारी अररिया की अगुआई में संचालित विशेष जांच अभियान के क्रम में शहर के गोढ़ी चौक के पास एक 18 चक्का ट्रक डब्ल्यूबीसी 59सी-9793 वैध चालान नहीं होने की स्थिति में जब्त किया गया. वहीं अररिया बस स्टैंड रानीगंज रोड के पास भी एक 18 चक्का ट्रक को बिना वैध चालान के परिवहन मामले में खनिज सहित जब्त किया गया. जब्त दोनों ट्रक को अग्रेतर कार्रवाई सुरक्षार्थ अररिया नगर थाना में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >