60 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

तस्कर को किया अररिया कस्टम के हवाले

नरपतगंज. बसमतिया बॉर्डर के वार्ड संख्या 05 के समीप एसएससी जवानों ने नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान बाइक सवार दो तस्करों को 60 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद अररिया कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया. जानकारी अनुसार 56 वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के कार्यक्षेत्र में सूचना के आधार पर बाह्य सीमा चौकी बसमतिया के कार्यक्षेत्र में बसमतिया वार्ड संख्या 05 में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 197/5 के नजदीक भारत साइड तस्करी का नेपाली शराब-60 लीटर, गौरखा बियर -08 कैन के साथ नेपाल से इंडिया तरफ लाया जा रहा था. जिसे स्पेशल पेट्रोलिंग टीम द्वारा जब्त कर लिया गया. जिसमें दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. 17

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >