जुआ खेलने के मामले में दो गिरफ्तार

दोनों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र में युवाओं में बढ़ रहे सूखे नशे के उपयोग व जुआ के नाम पर हो रही परिवार की बर्बादी को लेकर कुर्साकांटा पुलिस सख्ती बरत रही है. सोमवार की संध्या कुर्साकांटा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित सुभाष स्टेडियम में कुछ लोग अपराध की साजिश रच रहा है. थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर सुभाष स्टेडियम के दोनों रास्ते पर उनकी तैनात की गयी. जब स्टेडियम में पुलिस पहुंची तो जुआ खेल रहे दर्जनों लोग इधर-उधर भागने लगे. इसमें से दो व्यक्ति को पुलिस बल के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति बरदाहा थाना क्षेत्र के जागीर निवासी विजय सिंह व नवटोली वार्ड संख्या 09 निवासी मो अशलम है. दोनों से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि इन दिनों स्मैक का कारोबार तेजी से फैल रहा है. इसका शिकार अमूमन समाज के युवा हो रहे हैं. इससे जुड़े मामलों में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >