जनगणना को लेकर दो चरणों में होगा प्रशिक्षण : बीडीओ

दो चरणों में आयोजित किया जायेगा प्रशिक्षण

भरगामा. जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ शशि भूषण सुमन ने की. जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मियों व स्थानीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक के दौरान बीडीओ ने बताया कि जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए अभी से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार व आमलोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है. जनगणना सिर्फ आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन व विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण आधार है. जनगणना के लिए प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जायेगा. पहला चरण 06 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक व दूसरा चरण नौ फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक निर्धारित किया गया है. इस दौरान प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर सही व सटीक जानकारी संकलित करने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा. इस मौके पर आवास प्रवेक्षक चंदन कुमार, स्वच्छता समन्वयक राजेश कुमार सिंह, बबलू कुमार, सौरभ कुमार, यशी कर्ण, बबलू पंडित, सरोज कुमार, मनीष कुमार सहित टोला सेवक, रोजगार सेवक व अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >