नरपतगंज. नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मधुरा पश्चिम मेन केनाल नहर पुल के समीप रविवार की दोपहर सड़क किनारे बाइक लेकर खड़े दो किशोरों को ट्रैक्टर ने रौंद डाला. जिससे दोनों किशोर घायल हो गया. लोगों ने दोनों घायल को इलाज के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरा घायल को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. मृतक किशोर में नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी 16 वर्षीय मो रब्बान पिता मो सहमद व घायल किशोर में 14 वर्षीय रब्बान पिता मो जिब्राइल बताया जा रहा है. जानकारी अनुसार दोनों किशोर बाइक लेकर मधुरा मेन कैनल नहर पुल के समीप खड़ा था. इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर दोनों को रौंद डाला. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने मो रब्बान पिता मो सहमद को मृत घोषित कर दिया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन देने के बाद कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
