कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकटिया के वार्ड संख्या 10 स्थित मोइनुल हक स्टेडियम मुस्लिम टोला बटराहा में सोमवार को टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट के फाइनल मैच में स्पोर्ट क्रिकेट टीम बनाम टाइगर क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला हुआ. स्पोर्ट क्रिकेट टीम टॉस जीत कर बल्लेबाजी का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट क्रिकेट टीम ने 08 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 107 रन का लक्ष्य रखा. वहीं जवाब में उतरी टाइगर क्रिकेट टीम ने 09 ओवर में 08 विकेट गंवाकर 108 रन बनाकर जीत दर्ज की. टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि मो शाहजहां ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता व उप विजेता को शील्ड कप के साथ नगद राशि व अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मौके पर मो कलीमुद्दीन, मो अफजल, मो अब्दुल हई, मो फिरोज समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
टाइगर क्रिकेट टीम बना विजेता
बटराहा में टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
