ARARIA NEWS फारबिसगंज पुलिस ने मवेशी तस्करी के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 पर रामपुर ओवर ब्रिज के समीप छापेमारी कर दो ट्रक सहित उस पर लोड 82 मवेशी भैंस को जब्त किया है.
फारबिसगंज (अररिया) से मो कलीमुद्दीन की रिपोर्ट :
फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 पर रामपुर ओवर ब्रिज के समीप छापेमारी कर दो ट्रक सहित उस पर लोड 82 मवेशी भैंस को जब्त किया है. इस मामले में मवेशी तस्करी के आरोप में ट्रक पर सवार तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक पर लोड कर बड़ी संख्या में मवेशी भैंस का तस्करी कर ले जाया जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस ने एनएच 27 के रामपुर ओवर ब्रिज के समीप संदेह होने पर डीसीएम ट्रक संख्या बीआर 34 जीए 9322 व डीसीएम ट्रक संख्या बीआर 38 जीए 8171 को रोक कर जब तलाशी ली तो पुलिस ने तलाशी के क्रम में उक्त दोनों ट्रक पर लोड 82 मवेशी भैंस जब्त करते हुए उक्त ट्रक पर सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मो मुन्ना पिता मो रफी साकिन बनिया मोड़ वार्ड संख्या 12 थाना नवगछिया जिला भागलपुर, मो ताहिर पिता मो अली साकिन इतमादी वार्ड संख्या 01 थाना बैलदौड जिला खगड़िया और रुस्तम पिता हबीव साकिन करवा बोल वार्ड संख्या 18 थाना चौथम जिला खगड़िया के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि जब्त मवेशी को ढोलबज्जा वार्ड संख्या 06 थाना फारबिसगंज निवासी मो सुफियान नामक व्यक्ति को जिम्मेनामा पर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि जब्त मवेशी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, अनि अमित राज, अजय कुमार पासवान, अनि प्रभा कुमारी सहित अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे.