अररिया. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान घरेलू विवाद व पारिवारिक तनाव के कारण युवक सहित तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया. परिजनों ने तत्काल तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया. जहां डॉ नीरज कुमार की निगरानी में उपचार चल रहा है. पहली घटना आरएस थाना क्षेत्र के हयातपुर गांव की है. यहां पति से विवाद के बाद बीवी उम्मती ने गुस्से में आकर विषपान कर लिया. इसी तरह रामपुर मोहनपुर निवासी कुमारी संगीता ने भी घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया. दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. दूसरी घटना सिकटी थाना क्षेत्र के भुतहा गांव से सामने आयी. यहां मो गुलजार शादी मनचाहे जगह पर नहीं होने को लेकर परिजनों से नाराज था. आक्रोश में आकर उसने विषपान कर लिया. उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, तीनों को समय पर लाने से जान बच गई. प्राथमिक उपचार के बाद घटना की सूचना संबंधित थानों को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. चिकित्सकों ने अपील की है कि पारिवारिक तनाव की स्थिति में संयम बरतें व जरूरत पड़ने पर परामर्श लें.
घरेलू विवाद व शादी को लेकर नाराजगी, युवक समेत तीन ने किया विषपान

घरेलू विवाद व शादी को लेकर नाराजगी, युवक समेत तीन ने किया विषपान
Copied link
अररिया में पारिवारिक कलह और शादी से नाराजगी के कारण एक युवक समेत तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। सदर अस्पताल में सभी का इलाज जारी है।