वारदात: बाइक की डिक्की से तीन लाख रुपये उड़ाया, सीसीटीवी में कैद

रुपये को प्लास्टिक के थैला में रखकर चादर से लपेटकर बाइक की डिक्की में रख दिया.

पलासी पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य चौक के समीप एक मिठाई दुकान के सामने बीते सोमवार को एक बाइक की डिक्की से चोरों ने तीन लाख रुपये उड़ा लिया. इस संबंध में पीड़ित भटनियां गांव के अनिल कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को सेंट्रल बैंक इंडिया में तीन लाख रुपये जमा करने आया था. खाता नहीं खुलने के कारण राशि जमा नहीं हो पाया. रुपये को प्लास्टिक के थैला में रखकर चादर से लपेटकर बाइक की डिक्की में रख दिया. उसके बाद समय करीब तीन बजे पलासी मुख्यालय के चौक स्थित एक मिठाई दुकान के आगे बाइक लगाकर नाश्ता करने लगा. करीब 20 मिनट के बाद बाइक के पास आया. देखा कि डिक्की खुली हुई है. डिक्की की जांच करने पर तीन लाख रुपये गायब पाया. खोजबीन के दौरान सीसीटीवी में देखा कि एक लड़का बाइक के पास आया व डिक्की खोलकर राशि उड़ा लिया. पीड़ित ने इसकी सूचना पलासी थाना को भी दे दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >