पलासी. प्रखंड क्षेत्र की कनखुदिया पंचायत वार्ड 13 सोहागपुर में सोमवार की देर शाम अगलगी में दो व्यक्ति का तीन घर सहित करीब एक लाख से ज्यादा की संपत्ति जल गयी. पीड़ित परिवार मोसोमात शाभा देवी व सुरेश साह ने बताया कि सोमवार की देर शाम को अचानक घर में आग लग जाने से घर में रखे कपड़ा, अनाज, वर्तन, फर्नीचर सहित करीब एक लाख से अधिक संपत्ति जल कर राख हो गया. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों व पलासी थाना से अग्नि शमन की वाहन पहुंच कर आग बुझाने में काफी सहयोग किया. वहीं पीड़ित ने बताया कि अगलगी की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दिया गया है. इस संबंध में सीओ सुशील कांत सिंह ने बताया कि संबंधित राजस्व कर्मचारी को स्थल निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट आते ही पीड़ित परिजनों को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराया जायेगा.
आग से तीन घर जले, एक लाख से अधिक का नुकसान
प्रखंड क्षेत्र की कनखुदिया पंचायत वार्ड 13 सोहागपुर में सोमवार की देर शाम अगलगी में दो व्यक्ति का तीन घर सहित करीब एक लाख से ज्यादा की संपत्ति जल गयी.
