जन-जन यह नारा है मतदान अधिकार हमारा है

कैंडल मार्च निकालकर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

पलासी. पलासी की जीविका दीदीयों ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित वीपीआइयू कार्यालय पलासी से मतदाता जागरूकता कैंडल मार्च निकाला. मतदाता कैंडल मार्च का नेतृत्व डीपीएम नवीन कुमार ने की. कैंडल मार्च वीपीआइयू कार्यालय पलासी से बरहट सिनेमा चौक होते हुए हाईस्कूल से पलासी मुख्य चौक तक गया. पुनः वीपीआइयू कार्यालय परिसर में संपन्न किया. कैंडल मार्च में जीविका दीदीयों ने कहा कि बनो देश का भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता, जन-जन यह नारा है मतदान अधिकार हमारा है आदि नारे लगाये गये. मौके पर जीविका दीदियों में शर्मिला कुमारी, कंचन कुमारी, सोनी कुमारी, सपना कुमारी, मीनाक्षी देवी, पूजा देवी, रीना देवी सहित दर्जनों जीविका दीदी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >