मारपीट के बाद युवक गायब

अपहरण की जतीयी आशंका

प्रतिनिधि, नरपतगंज

नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 03 मधुरा उत्तर के समीप दो दिन पूर्व दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना के बाद एक 20 वर्षीय युवक के गायब होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर अपहरण का आशंका जाहिर की. जबकि मामले में दोनों पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अलग अलग आवेदन दिया गया है. नरपतगंज थाना में एक पक्ष के मधुरा उत्तर वार्ड तीन निवासी आजाद आनंद पिता स्व शिवानंद यादव ने बताया कि मेरा भाई अजीत कुमार जो 25 अप्रैल को शाम 7:00 बजे नरपतगंज बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रहा था. इसी बीच मधुरा रेलवे क्रॉसिंग के समीप गांव के पंकज यादव सहित आधा दर्जन युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा जानकारी दी. इसके बाद से लगातार युवक की खोजबीन की जा रही है. लेकिन दो दिन बाद भी पता नहीं चल पाया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मारपीट मामले को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है. कई बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है. अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

———

नामजद आरोपित गिरफ्तार

नरपतगंज. घूरना पुलिस ने मारपीट मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर थाना लाया. गिरफ्तार आरोपी में पथराहा वार्ड संख्या 6 निवासी मो सरफराज पिता मिकाइल बताया जा रहा है. मालूम हो कि गिरफ्तार आरोपी पर घूरना थाना कांड संख्या 68/24 के फरार नामजद अभियुक्त था. जो पुलिस के नजर से फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >