रमजान के रोजे को लेकर चहल-पहल

रमजान को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

जोकीहाट. प्रखंड क्षेत्र में रमजान के पाक त्योहार को लेकर प्रखंड क्षेत्र में चहल पहल तेज हो गयी है. बुधवार को अकीदतमंदों के बीच रोजे और इफ्तार की तैयारी को लेकर भागदौड़ लगी रही. रमजान को लेकर जोकीहाट बाजार में काफी भीड़ रही. खासकर महिलाओं की भीड़ अधिक रही. रोजा के बाद सेहरी व इफ्तार के व्यंजन की खरीदारी के लिए भागदौड़ लगी रही. रमजान के पहले दिन मस्जिदों में विशेष नमाज व दुआ का आयोजन किया गया है. जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल होंगे. वहीं रमजान के त्योहार को देखते हुए जोकीहाट व महलगांव पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय है. जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि रमजान के पवित्र त्योहार के शांतिपूर्ण तरीके से निष्पादन के लिए पुलिस सक्रिय है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >