सदर अस्पताल को शीघ्र मिल सकता है राष्ट्रीय एनक्वास प्रमाणीकरण

मूल्यांकन में सदर अस्पताल ने हासिल किया था 85 अंक

दो सदस्यीय नेशनल टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, नतीजों पर जताया संतोष अररिया. सदर अस्पताल अररिया को जल्द राष्ट्रीय स्तर पर एनक्वास प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त हो सकता है. इसे लेकर एनएचआरसी दिल्ली की दो सदस्यीय विशेष टीम ने बीते 27 व 28 जनवरी को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. दो सदस्यीय टीम में डॉ रूपेंद्र कुमार व डॉ हर्षा राजपूत शामिल थी. राष्ट्रीय टीम ने सदर अस्पताल की प्रमुख स्वास्थ्य सेवाओं व विभागों का गहन मूल्यांकन किया. इस क्रम में सदर अस्पताल के ओपीडी, ओटी, मेटरनिटी वार्ड, लेबर रूम, लैबोरेटरी, ब्लड सेंटर के साथ-साथ प्रशासनिक व मानव संसाधन इकाइयों की बारीकी से जांच की गयी. इन सभी सेवाओं का चयन विशेष रूप से एनक्वास प्रमाणीकरण के लिये किया गया है. जो अस्पताल की गुणवत्ता, सुरक्षा, स्वच्छता, मरीज संतुष्टि व सेवा प्रबंधन के मानकों को दर्शाता है. गौरतलब है कि सदर अस्पताल को 29 अप्रैल 2025 को ही राज्य स्तरीय एनक्वास प्रमाणीकरण प्राप्त हो चुका है. मूल्यांकन में सदर अस्पताल ने 85 अंक हासिल किया था. राज्य स्तर पर सफल मूल्यांकन के बाद ही राष्ट्रीय मूल्यांकन के लिए अस्पताल का चयन किया गया था. मूल्यांकन के लिये दिल्ली से आई राष्ट्रीय टीम के सदस्यों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों के बेस्ट प्रैक्टिस की सराहना की. कुछ बिंदुओं पर सुधार का भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया. अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद ने राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन में भी अस्पताल के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी. उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल को राष्ट्रीय एनक्वास प्रमाणपत्र प्राप्त होता है. तो जिला के लिए यह गर्व की बात होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >