ARARIA महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की जयंती पर फारबिसगंज में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
फारबिसगंज (अररिया) से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट ARARIA NEWS :
संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 142 वीं जयंती के अवसर पर शहर से सटे प्रखंड के भागकोहेलिया पंचायत चौरा परवाह में अवस्थित संतमत परिसर से गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा में कई वाहनों पर गुरु महाराज की तस्वीर रखकर उसे फूलों से सजाया गया था उसके पीछे बैंड बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष हाथों में केसरिया झंडा लिए सद्गुरु महाराज की जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. शोभायात्रा चौरा परवाहा आश्रम से शुरू होकर पंचमुखी हनुमाम मंदिर रोड,ली अकादमी रोड, राजेंद्र चौक,एसके रोड छुआपट्टी,दीनदयाल चौक,गोढियारे चौक सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गोडि़यारे चौक से होते हुए पुनः आश्रम पहुंची.शोभा यात्रा के सत्संग मंदिर में पहुँचने के बाद वहाँ स्तुति, विनती की गई और संतों का प्रवचन का कार्यक्रम हुआ.सत्संग समापन के बाद सभी सत्संगियों को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया.शोभायात्रा में मुख्य रूप से मुनिलाल बाबा,नरेश सिंह,मनोज साह,महेंद्र साह,बबलू साह, हेमंत यादव के अलावा बड़ी संख्या में सत्संगी शामिल रहे.