औषधि निरीक्षक ने एक दवा दुकान का किया निरीक्षण

औषधि निरीक्षक कुछ भी बताने से कतराते हुए बताया कि उनके द्वारा दवा दुकान का नियमित जांच किया जा रहा है

– दवाओं की गुणवत्ता, लाइसेंस व स्टॉक रजिस्टर का किया जांच फारबिसगंज औषधि निरीक्षक ने मंगलवार को फारबिसगंज पहुंच कर शहर के रेफरल अस्पताल रोड में अवस्थित एक दवा की दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता,एक्सपायरी डेट, स्टॉक रजिस्टर व लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों आदि का बड़े ही बारीकी से जांच किया. निरीक्षण के क्रम में औषधि निरीक्षक अररिया सुरेंद्र कुमार राम,औषधि निरीक्षक फारबिसगंज निर्भय कुमार गुप्ता,एडीसी उपेंद्र नारायण पंडित व मद्यनिषेध विभाग के सअनि सोने लाल,स्थानीय थाना के अनि रंजन कुमार सिंह व पुलिस बल सहित अन्य मौजूद रहे. हालांकि पूछे जाने पर औषधि निरीक्षक कुछ भी बताने से कतराते हुए बताया कि उनके द्वारा दवा दुकान का नियमित जांच किया जा रहा है. इधर रेफरल अस्पताल रोड में औषधि निरीक्षक के द्वारा दवा दुकान का औचक निरीक्षण किये जाने से दवा दुकानदारों में हड़कंप का माहौल देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >