राष्ट्रीय सम्मेलन में नप की मुख्य पार्षद ने लिया भाग

अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

फारबिसगंज. भारत की संसद व हरियाणा विधानसभा के संयुक्त तत्वावधान में पूरे देश के नगरीय निकायों के अध्यक्षों की दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित किया गया, जिसमें नगर परिषद फारबिसगंज की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने भी भाग लिया. गुरुग्राम पहुंचने पर स्थानीय सरकारी अधिकारियों द्वारा नप मुख्य पार्षद वीणा देवी का भव्य स्वागत किया गया. बताया जाता है कि नगर विकास व आवास विभाग, बिहार सरकार द्वारा गठित 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में नगर परिषद फारबिसगंज की मुख्य पार्षद वीणा देवी जी को भी बिहार के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में नामित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >