फारबिसगंज. बिहार सरकार के नगर विकास व आवास विभाग के द्वारा 10 लाख 98 हजार 700 रुपये की लागत से नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 08 में निर्माण होने वाले पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने फीता काट कर किया. इस मौके पर नप की उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, वार्ड संख्या 08 के वार्ड पार्षद रॉकी कुमार उर्फ नंदन ठाकुर मौजूद थे. बताया जाता है कि योजना संख्या 13/2026–27 के तहत 10 लाख 98 हजार 700 रुपया के लागत से नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 08 में सूर्यानंद सिंह के घर से मुख्य सड़क तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. मुख्य वीणा देवी व उप मुख्य पार्षद नूतन भारती ने संयुक्त रूप से कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के जिस भी वार्ड में जहां भी नाला,सड़क व कलभट के निर्माण का आवश्यकता है वहां नाला, सड़क व कलवर्ट का निर्माण कराया जा रहा है. शिलान्यास के मौके पर संवेदक किरण ट्रेडर्स के राजा कुमार, संतोष मंडल, दीपक मंडल, समाजसेवी सरफराज आलम उर्फ फूल, सदरे आलम, बेलाल अली, जॉनी सिंह, चंदर पासवान, सूर्यनारायण सिंह, मो दिलशाद, चंदन पासवान आदि मौजूद थे.
मुख्य पार्षद ने किया सड़क का शिलान्यास
सड़क बन जाने के बाद लोगों को होगी सहूलियत
