17 स्थानों पर संचालित हाे रहा अभियान

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार को लेकर बैठक

कुर्साकांटा. स्वास्थ्य विभाग से जारी निर्देश का पालन करते हुए रविवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का संचालन व शत प्रतिशत उपलब्धि को लेकर अभियान को मजबूती से संचालित किया जा रहा है. पीएचसी प्रभारी डॉ जमील अहमद ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर आगामी 02 अक्तूबर 2025 तक चलेगा. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अररिया डॉ मोइज, डीपीसी राकेश कुमार व जिला नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रखंड क्षेत्र के कुल 17 स्थानों पर संचालित अभियान का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिया गया है. संचालित अभियान में सभी महिला लाभार्थियों का एएनएसी, एनसीडी कैसे स्क्रीनिंग, टीकाकरण, परिवार नियोजन के लिए काउंसलिंग, टीबी स्क्रीनिंग, ओपीडी, पैथोलॉजिकल जांच, एनीमिया जांच सुनिश्चित किया जाना है. उक्त अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर पीएचसी प्रभारी डॉ जमील अहमद, बीएचएम चंदन कुमार, बीसीएम संदीप कुमार ने संचालित स्थलों का निरीक्षण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >