बस पड़ाव को बनाया जायेगा आधुनिक : मुख्य पार्षद

नप सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिये कई निर्णय

फारबिसगंज. फारबिसगंज नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की एक आवश्यक बैठक शनिवार को नप मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई. जिसमें सरकार व विभाग के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये गए निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया था. आयोजित बैठक में महज एक एजेंडा पीपी मूड पर भेंडिंग जॉन व मल्टी लेवल मार्केट,गेस्ट हाउस,ऑफिस बनाये जाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. बैठक में मौजूद नप सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये. बताया जाता है कि बैठक में चर्चा की गयी कि पुराने मुख्य बस पड़ाव को काली मेला के समीप जिस स्थान पर शिफ्ट किया जायेगा. उस बस पड़ाव को आधुनिक बनाया जायेगा. बस पड़ाव के परिसर में रेस्टुरेंट, दुकान, गेस्ट हाउस व बहुमंजिला भवन बनेगा. जबकि शहर के मध्य भाग में अवस्थित प्रसिद्ध फैंसी मार्केट में मल्टी स्टोरेज मार्केट, पार्किंग, रेस्टुरेंट, गेस्ट हाउस, विवाह भवन, वेंडिंग जोन बनाया जायेगा. साथ ही वार्ड संख्या 17 में अवस्थित होलिका दहन स्थल पर भी विवाह भवन बनाने पर चर्चा किया गया. मौके पर उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, नप के प्रभारी ईओ सह नगर प्रबंधक शशि आनंद, नप सशक्त स्थायी समिति सदस्यों में मो इस्लाम, मनोज कुमार सिंह, गणेश प्रसाद गुप्ता, नप के कामख्या नारायण सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >