सनहार्ट इलेवन व जेएमडी इलेवन ने फाइनल में बनायी जगह

खिलाड़ियों में दिखा भारी उत्साह

फारबिसगंज. मारवाड़ी युवा मंच फारबिसगंज द्वारा आयोजित कॉस्मो बाजार एमपीएल सीजन थ्री के दो सेमीफाइनल मैच में सनहार्ट इलेवन और जेएमडी इलेवन ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में अपने स्थान को सुरक्षित कर लिया.पहला सेमीफाइनल मुकाबले में सनहार्ट इलेवन का सामना पिछले वर्ष की चैंपियन टीम विक्ट्री वाइपर्स से हुआ. टॉस जीतकर विक्ट्री वाइपर्स ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया. सनहार्ट इलेवन ने बल्लेबाज़ी करते हुए शुरुआती दो ओवरों में 40 रन बनाकर शानदार शुरुआत की, लेकिन इसके बाद विक्ट्री वाइपर्स के गेंदबाज़ों ने वापसी करते हुए रन गति पर लगाम लगा दी. 12 ओवरों में सनहार्ट इलेवन 138 रन ही बना सकी. जागृत बैद ने 32 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्ट्री वाइपर्स की शुरुआत बेहद धीमी रही. सनहार्ट इलेवन के गेंदबाज़ों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटकते हुए विपक्षी टीम को लक्ष्य तक पहुँचने नहीं दिया. 12 ओवरों में विक्ट्री वाइपर्स 116 रन ही बना सकी. दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जेएमडी इलेवन और अल्फा फोर्ब्स के बीच खेला गया, जो आख़िरी गेंद तक सांसें थामने वाला रहा. जेएमडी इलेवन ने 12 ओवरों में 05 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाये. अमित केडिया ने मात्र 14 गेंदों पर 44 रन की विस्फोटक पारी खेली. अल्फा फोर्ब्स की टीम 01 रन से मुकाबला हार गई. अमित केडिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >