सुंदरनाथ धाम में निर्माण कार्य समेत आवश्यक विषयों पर बैठक आयोजित

सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने सुंदरनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

प्रतिनिधि, कुर्साकांटा बुधवार की संध्या पूर्व मंत्री, सिकटी विधायक सह सुंदरी मठ न्यास समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मंडल ने सुन्दरनाथ धाम में चल रहे विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान पूर्व प्रमुख सुशील कुमार सिंह, जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी सह प्रभारी पर्यटन पदाधिकारी सान्याल कुमार व मुखिया प्रतिनिधि महेश कुमार साह शामिल रहे. विधायक निर्माणरत शिवगंगा का नया रुप देखकर बिफर गए. विधायक ने उपस्थित पर्यटन विभाग कार्य प्रमंडल पूर्णियां के सहायक अभियंता संजय कुमार व कनीय अभियंता अभय कुमार तिवारी को फटकार लगाया. विधायक ने कहा कि शिवगंगा का ऐसा रुप क्यों बना दिया गया है. उसमें सुधार करने का निर्देश दिया. संवेदक सुजीत कुमार मिश्रा को श्रावण मास के आरंभ होने तक शिवगंगा को क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया. विधायक ने कहा कि वे बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मिलकर सुंदरनाथ धाम में चल रहे कार्यों की जानकारी देंगे व आवश्यक बातचीत करेंगे. संवेदक सुजीत मिश्रा ने विधायक श्री मंडल से कहा कि हनुमान गिरि पश्चिम दिशा में चाहरदीवारी निर्माण कार्य करने से रोक रहा है. इसपर विधायक व पूर्व प्रमुख ने प्रशासनिक सहयोग लेने व कार्रवाई करवाने का सलाह दिया. इस अवसर पर मंदिर समिति के उपेंद्र कुमार सिंह, विजय केशरी, प्रणव गुप्ता, एचके सिंह, रामदेव सरदार, रामानंद मंडल, मनोज भगत, श्याम राम, रामप्रसाद शर्मा व भानू सिंह, महंथ सिंघेश्वर गिरि, आरओ मुकेश मंडल, संजय दास, नयन भगत आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >