उमावि शंकरपुर में समर कैंप का आयोजन

छात्रों में समर कैंप को लेकर भारी उत्साह

भरगामा. बच्चों के सर्वांगीण विकास व उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से उच्च माध्यमिक विद्यालय शंकरपुर में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन विभिन्न गतिविधि आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये. कैंप में बच्चों को संवाद कौशल, व्यावहारिक भाषा प्रयोग , ट्रैफिक नियम ,स्थानीय कला व सामाजिक व्यवहार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. विद्यार्थियों में कैंप को लेकर उत्साह देखा गया. वहीं इस दौरान वरीय शिक्षिका मलका ए तरन्नुम सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को होटल व रेस्टोरेंट में सही तरीके से भोजन ऑर्डर करने का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया. इस दौरान बच्चों को विनम्र भाषा का प्रयोग, अभिवादन करने का तरीका, दिशा पूछना व दैनिक जीवन में प्रभावी संवाद स्थापित करने का अभ्यास कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >