अररिया से राहुल सिंह की रिपोर्ट, Araria News : गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अररिया में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. संस्थान के शिक्षक कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व व्याख्याताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अभिजीत कुमार ने की. इस दौरान अभिभावकों को संस्थान में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं व छात्र कल्याण से जुड़ी पहलों की विस्तृत जानकारी दी गई. प्राचार्य के संबोधन के बाद सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों, सुविधाओं व भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. बैठक में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन व छात्रावास से जुड़ी समस्याओं पर गहन चर्चा हुई. अभिभावकों को उनके बच्चों के प्रदर्शन से अवगत कराया गया व उनके सुझावों को गंभीरता से सुना गया. कार्यक्रम के समापन पर अभिभावकों से फीडबैक फॉर्म भरवाए गए, ताकि भविष्य में संस्थान की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके. अंत में सभी अभिभावकों, छात्रों व शिक्षकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया.
Araria News : जीपी अररिया में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
जीपी अररिया में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
